Thursday, January 27, 2011

शीतला धाँम

Adalpura शीतला धाँम स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठ में से एक है। इस मंदिर के पीछे मान्यता यह है कि यहाँ माँगी गई सभी मुरादें माँ शीतला पूरी करती है। मार्च-अप्रैल में यहाँ लगने वाले चैत मेले में माँ के दर्शन करने के लिए देश के विभिन्न भागों से लोग आते हैं।

श्रद्धालुओं की माता शीतला के प्रति इस कदर आस्था है कि वे मंदिर परिसर के बाहर दिन-रात चादर बिछाकर रहते हैं, वहीं खाना बनाते हैं। तेज गर्मी की मार, गंदगी और दूसरी कठनाईयाँ भी आस्था के सामने छोटी पड़ जाती हैं। हालाँकि पूरे नवरात्रि के दौरान यहाँ बहुत श्रद्धालु आते हैं और अष्टमी व नवमी के दिन भक्तों की संख्या कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है।

शीतला माता मंदिर के कार्यकारी अधिकारियों का कहना है कि सबसे ज्यादा भीड़ चैत मेले मे सोमवार और रविवार को होती है। इस दिन ढेड़ से दो लाख लोग यहाँ दर्शन करने आते हैं। इस मौके पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न आए इसका प्रशासन की ओर से खास ध्यान रखा जाता है। साल में यहाँ दो बार मेला लगता है। चैत के अलावा सावन माह में भी यहाँ मेले लगते हैं।


ND
इस पवित्र स्थान पर लोग अपने बच्चों का मुंडन कराने भी दूर-दूर से आते हैं। जो लोग अपने बच्चों का मुंडन यहाँ आकर नहीं करा पाते वह भी बाद में यहाँ अपने बच्चों को माता के दर्शन कराने के लिए जरूर लेकर आते हैं। इसी तरह अपने बच्चों की शादी की मन्नत भी लोग यहाँ माँगते हैं।

देवी शीतला माता की आराधना करने से पूरे परिवार की एकता बनी रहती हैं। साथ ही माता रानी सभी मुरादें भी पूरी करती हैं। श्रद्धालुओं को माता शीतला के प्रति बड़ी आस्था है।

Tuesday, January 18, 2011

SHITALA AARTI

Jai Shitala Mata Maiya Jai
Shitala Mata,
Aadi Jyoti Maharanisab Fal
Ki Data (Jai Shitala Mata..)
Ratna Singhasan Shobhit,
Shvet Chatra Bhata
Riddhi Siddhi Mil Chavar
Dolayve, Jagmag Chvi
Chata Data (Jai Shitala
Mata..)
Vishnu Sevat Dhadhe
Seve Shiv Dhata
Ved Puran Varnat Param
Nahin Pate Data (Jai Shitala
Mata..)
Indra Mridang Bajawat
Chandra Vina Hantha
Suraj Taal Bajawe Narad
Muni Gaata Data (Jai Shitala
Mata..)
Ghanta Shankh Shahnai
Baje Man Bata
Kare Bhakt Jun Aarti Lakhi
Lakhi Harshata Data (Jai
Shitala Mata..)
Brahma Rup Vardani, Tuhi
Teen Kaal Gyata
Bhakton Ko Sukh Deti
Matu Pita Bhrata Data (Jai
Shitala Mata..)
Jo Jun Dhyan Lagave
Prem Shakti Pata
Sakal Marorath Pave
Bhavnidhi Tar Jata Data (Jai
Shitala Mata..)
Rogo Se Pidit Koi Sharna
Teri Aata
Kodhi Pave Nirmal Kaya
Andha Netra Pata Data (Jai
Shitala Mata..)
Shitala maai ki Jai

Share

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More